नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद भी अपने तेवर नहीं बदलें। सौरव दास ने देर रात को पहला पोस्ट शेयर कर लोगों से अपने नए लुक को दिखाते हुए लिखा- 'जेल की हवा खाकर आया हूं, कैसा लग रहा हूं?' सौरव दास ने मजाकिया अंदाज में लोगों से अनुभव भी शेयर किए।
'जेल की हवा खाकर आए हैं, कैसा लग रहा है?'- सौरव दास
एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया, “जेल की हवा खाकर आए हैं, कैसा लग रहा है?” इस
पर सौरव ने मजाकिया अंदाज में कहा,
“जेल की दाल, रोटी, सब्जी—सब खाकर आया हूं। बाहर आकर बहुत
अच्छा लग रहा है। पूरी टीम साथ आई है, देखकर बहुत खुशी हो रही है।”
सौरव दास ने अपनी दाढ़ी को बताया ‘न्यू लुक’
एक अन्य बातचीत में उनसे कहा गया कि जेल में रहने के दौरान उनकी दाढ़ी बढ़ गई है। इस पर सौरव ने इसे अपना “न्यू लुक” बताते हुए हंसकर पूछा, “कैसा लग रहा है मेरा न्यू लुक?” एक दूसरे व्यक्ति ने उनसे कहा कि उन्हें देखकर बहुत खुशी हो रही है। सौरव ने मजाक में जवाब दिया, “मुझे भी मुझे देखकर बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि अंदर शीशा ही नहीं था।”
लिखित आश्वासन के बाद मिली जमानत
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने लिखित माफीनामा और शपथपत्र
दिया था। उन्होंने कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने आश्वासन दिया कि जंतर-मंतर स्थल को कानून के अनुसार
गैर-अधिसूचित किए जाने तक वे शांति बनाए रखेंगे और वहां विरोध प्रदर्शन नहीं
करेंगे।
SEM ऋतु
राज ने जंतर-मंतर अतिक्रमण मामले की जांच पूरी होने तक दोनों कार्यकर्ताओं की
रिहाई का निर्देश दिया। इसके लिए दोनों ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके और जमानत बांड जमा किए।