कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
Harry Brook ने रचा इतिहास, 114 गेंदों में जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक      नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      यूं ही नहीं फ्रांस से भारत तक हो रहे दंगे-प्रदर्शन, 13 देशों के 101 संगठनों का सीक्रेट नेटवर्क कर रहा काम      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
देश

‘…पर मैं तो एंटी-नेशनल था?’, पहले भी अठावले ने दिया था अभिजीत दीपके को ऑफर, CJP चीफ ने दिया था ये जवाब

नई दिल्ली। कॉकरेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने उन्हें एनडीए ज्वाइन करने का ऑफर दे दिया है।

A
Administrator
18 अक्ट 2026, 17:53
‘…पर मैं तो एंटी-नेशनल था?’, पहले भी अठावले ने दिया था अभिजीत दीपके को ऑफर, CJP चीफ ने दिया था ये जवाब

नई दिल्ली। कॉकरेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने उन्हें एनडीए ज्वाइन करने का ऑफर दे दिया है। रविवार को केंद्रीय मंत्री अठावले ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर अभिजीत दीपके को एनडीए में आने का न्योता दे दिया। उन्होंने कहा, “मोदी हमारे कैप्टन हैं, हमारी पार्टी में आ जाओ…।”


रामदास अठावले ने पहले भी दिया अभिजीत दीपके को ऑफर


बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके को एनडीए ज्वाइन करने का ऑफर दिया है। इससे पहले, बीते महीने (अगस्त में) भी रामदास अठावले ने अभिजीत दीपको उनकी पार्टी RPI(A)  में आने का न्योता दिया था।


आठवले ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, "मुझे लगता है कि अभिजीत दीपके एक आंबेडकरवादी हैं। वह युवा और सक्रिय हैं। उन्हें डॉ बाबासाहेब आंबेडकर का सपना पूरा करने और समाज व पार्टी को मजबूत करने के लिए RPI(A) में शामिल होने पर विचार करना चाहिए। बीते दिनों उन्होंने पेपर लीक को लेकर बहुत अच्छे से आंदोलन किया। हम भी आंदोलन करते करते आए हैं। इसीलिए अभिजीत दीपके जी से मेरा निवेदन यह है कि अरविंद केजरीवाल जी के साथ ज्यादा न रह कर, उन्हें रिपब्लिकन पार्टी की टीम में रहना चाहिए। हम उनके अनुभव का अच्छा उपयोग कर सकते हैं। कॉकरोच जनता पार्टी चलाने का कोई फायदा नहीं है।”


'मैं तो एंटीनेशनल था...' - अभिजीत दीपके

 

अठावले के इस ऑफर पर अभिजीत दीपके ने तंज भरे अंदाज में जवाब दिया था। अभिजीत दीपके ने कहा था कि भाजपा उन्हें एंटी नेशनल का टैक दिया था फिर अब वै कैसे नेशनल बन गए। अठावले से मिले ऑफर की एक खबर को शेयर करते हुए अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “पर अभी एक महीने पहले तो मैं एंटी-नेशनल था तुम्हारे लिए?”

 

अब एक बार फिर से दिल्ली के कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के चलते जब अभिजीत दीपके को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया तो केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सीजेपी प्रमुख को एनडीए का हिस्सा बनने का निमंत्रण दे दिया।

वहीं, रविवार को सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने पत्रकारों से कहा कि वह न तो डरेंगे और न ही झुकेंगे। उन्होंने कहा कि सौरव और आशुतोष के जेल से बाहर आने के बाद फिर से इकट्ठा होंगे और दोबारा से रणनीति बनाएकर आगे की दिशा तय करेंगे। अभिजीत दीपके ने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमने जो देखा कि गैरकानूनी गिरफ्तारियां और हिरासत में लिया जाना

 

अभिजीत दीपके ने कहा, “पिछले कुछ दिनों में हमने जो देखा जिसतरह गैरकानूनी गिरफ्तारियां की गईं और हिरासत में लिया गया, उससे यह साफ है कि हमें डराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन हम न तो डरेंगे और न ही पीछे हटेंगे। यह लंबी लड़ाई है और हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। उम्मीद है कि उन दोनों को आज रिहा कर दिया जाएगा। मैं इससे जुड़े कुछ कानूनी मामलों पर चर्चा करने के लिए वृंदा मैम से मिलने जा रहा हूं।”

 

 

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज