कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
देश

‘टेबल पर रखें 500 से अधिक असलहे... फिर पंडित ने वैदिक मंत्रों का किया जाप’, कोठी में राजा भैया ने की शस्त्र-पूजा

प्रतापगढ़। विजयादशमी के अवसर पर कुंडा के विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बेंती कोठी में पारंपरिक शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम में उनके समर्थकों के 500 से अधिक लाइसेंसी हथियार पूजन के लिए रखे गए।

A
Administrator
21 अक्ट 2026, 10:38
‘टेबल पर रखें 500 से अधिक असलहे... फिर पंडित ने वैदिक मंत्रों का किया जाप’, कोठी में राजा भैया ने की शस्त्र-पूजा

प्रतापगढ़। विजयादशमी के अवसर पर कुंडा के विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बेंती कोठी में पारंपरिक शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम में उनके समर्थकों के 500 से अधिक लाइसेंसी हथियार पूजन के लिए रखे गए।

 

केसरिया साफा और धोती-कुर्ता पहने राजा भैया ने अपने परिवार के आठ शस्त्रों की पूजा की। इसके बाद पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ समर्थकों के हथियारों का विधि-विधान से पूजन कराया। पूजा के बाद आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया। राजा भैया ने लगातार दूसरे वर्ष समर्थकों के साथ यह आयोजन किया।⏳ इमेज अपलोड हो रही है...

 

‘शस्त्र और शास्त्र—दोनों का ज्ञान जरूरी’

 

समर्थकों को संबोधित करते हुए राजा भैया ने शस्त्र पूजन को सनातन संस्कृति और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा प्राचीन है और लोगों को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जुड़ना चाहिए। उन्होंने शस्त्र और शास्त्र—दोनों के ज्ञान को जरूरी बताया।

 

राजा भैया ने भारतीय परंपराओं और स्वदेशी वस्त्रों को अपनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि युवा अब धोती-कुर्ता कम पहनते हैं और यह परंपरा धीरे-धीरे कम होती जा रही है। उन्होंने लोगों से त्योहारों पर धोती-कुर्ता पहनने का आग्रह किया।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज