Air India Flight Highjack : जयपुर एयरपोर्ट पर जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। उड़ान भरने के बाद विमान को हाईजैक करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दिल्ली के बजाय जयपुर में ही प्लेन को उतारा गया। सुरक्षा एजेंसियों ने हाईजैक की सूचना की जांच की, जिमसें खबर अफवाह निकली।
बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 ने मंगलवार की रात 10:45 बजे उड़ान भरी थी। विमान के एटीसी को सुबह बजकर 5 मिनट पर इमरजेंसी अलर्ट मिला था। एटीसी को जानकारी मिली कि विमान को हाईजैक कर लिया गया है। इसके बाद विमान को बीच रास्ते में ही जयपुर एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया।
विमान हाईजैक की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रोटोकॉल के साथ जयपुर पुलिस, बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड की टीम एयरपोर्ट पहुंची। प्रारंभिक जांच में बताया गया कि विमान जब मुंबई फ्लाइट इन्फॉर्मेशन रीजन में था तब पायलट ने स्कवॉक कोड 7500 दबाया, जो गैरकानूनी कदम था। इससे विमान के एटीसी को विमान के हाईजैक होने का संकेत मिला।