कंटाप
NEWS
मंगलवार, 8 सितंबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग का मालिक हिरासत में लिया गया, पुलिस ने भिवाड़ी से दबोचा      'मुझे मरना पसंद, लेकिन डरपोक जज कहलाना पसंद नहीं ' मुज़फ़्फ़रनगर के जज ने अपने फ़ैसले में ऐसा क्यों कहा      धीरेंद्र शास्त्री ने बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान नॉन-वेज न खाने की अपील की, बीजेपी ने बयान से किनारा किया      PM मोदी का BookMyShow पर पहला इवेंट, 1 घंटे में सभी सीटें फुल, 42 हजार वेटिंग में      बिहार में बाढ़ से 29 लाख लोग प्रभावित, PM मोदी को तेजस्वी यादव की चिट्ठी, 7 मांगों में क्या-क्या मांगा      नेपाल का 'काला गांव' जहां नहीं आई बाढ़ फिर किस लिए परेशान हैं यहां के लोग      2 दशक के इंतजार के बाद आज पूरी तरह ऑपरेशनल होंगे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर      सहारनपुर में मस्जिद के नीचे निकला कुआं कितना पुराना? जांच के लिए पहुंची ASI टीम, किया बड़ा खुलासा     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
देश

ग्रेटर नोएडा में यात्री और माल वाहनों के लिए अलग सड़क की तैयारी, गंगा एक्सप्रेसवे तक आसान होगी पहुंच

हापुड़ बाईपास तक 105 मीटर चौड़ी सड़क बनाने की योजना, जेवर एयरपोर्ट से लॉजिस्टिक्स हब तक बनेगी 6 लेन एलिवेटेड रोड

A
Administrator
08 सित 2026, 11:33
ग्रेटर नोएडा में यात्री और माल वाहनों के लिए अलग सड़क की तैयारी, गंगा एक्सप्रेसवे तक आसान होगी पहुंच

Lucknow Desk : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और ग्रेटर नोएडा में बढ़ते यातायात को देखते हुए कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। यात्रियों और माल वाहनों की आवाजाही को अलग-अलग करने के लिए नई सड़कों का नेटवर्क विकसित करने की योजना बनाई गई है। इससे एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा महायोजना-2041 में संशोधन करते हुए माल वाहन और यात्री आवागमन के लिए अलग व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार किया है।

इस योजना पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। योजना के तहत नोएडा और ग्रेटर नोएडा की गंगा एक्सप्रेसवे से दूरी कम करने के लिए हापुड़ बाईपास तक करीब 105 मीटर चौड़ी सड़क बनाने का प्रस्ताव है। कनेक्टिविटी को लगभग 15 किलोमीटर आगे बढ़ाए जाने के बाद ग्रेटर नोएडा की सीधी कनेक्टिविटी गंगा एक्सप्रेसवे से हो सकेगी। इससे इस मार्ग पर सफर का समय करीब 30 से 45 मिनट तक रहने की उम्मीद है।

इसके अलावा लॉजिस्टिक्स हब से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 6 लेन की एलिवेटेड सड़क बनाने की भी योजना है। इस सड़क से माल वाहनों की आवाजाही को अलग और सुगम बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भी भारी वाहनों के दबाव से राहत मिल सकती है। प्राधिकरण का मानना है कि इन परियोजनाओं से ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और औद्योगिक, लॉजिस्टिक्स तथा एयरपोर्ट से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज